राजद नेता ने CM नीतीश को दी खुली चुनौती, कहा- हर एक मुद्दे पर देंगे जवाब

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2020 06:42 PM

rjd leader openly challenges cm nitish

कोरोना संकट के बीच भी बिहार में सियासी बयानबाजी जारी है। इसी बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वे 15 साल बनाम 15 साल के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हैं। वे हर एक मुद्दे पर जदयू को...

पटनाः कोरोना संकट के बीच भी बिहार में सियासी बयानबाजी जारी है। इसी बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वे 15 साल बनाम 15 साल के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हैं। वे हर एक मुद्दे पर जदयू को जवाब देंगे।

जगदानंद सिंह ने कहा लॉकडाउन के पहले से 15 साल बनाम 15 की बात चल रही थी तब नीतीश कुमार पीछे भाग रहे थे। अब जदयू ने फिर से बहस छेड़ी है, अब वो नौजवानों को बताने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ये बताएं कि क्या तब बाजार बंद हो जाते थे। क्या बस और ट्रेन नहीं चलती थी।

राजद नेता ने कहा कि इस समय बिहार में सबसे ज्यादा अपराध है। अब गोपालगंज में नरसंहार भी हुआ है। बिहार राजद के हाथ मे आएगा, तो 1990 से 2005 में जैसे था, वैसा कर देंगे। उन्होंने कहा कि देश में बिहार को बदनाम करने वाले आज कुर्सी पर बैठें हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार में महाजंगल राज की बात कही है। जगदानंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी बिहार आपसे नहीं संभलेगा, तेजस्वी को संभालने दीजिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!