'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई'...देर रात खेसारी लाल यादव के गीतों पर झूमे RJD समर्थक

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Mar, 2024 10:57 AM

rjd supporters danced to the songs of khesari lal yadav late at night

रैली में शामिल होने के लिए लोग शनिवार देर रात ही पटना पहुंच गए थे। वहीं देर रात हुए कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के गीतों पर लोग झूम उठे। खेसारी यादव ने जब 'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई'... गाया तो राजद समर्थक...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास महारैली आयोजित की गई है। इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। इनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही इनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। रैली में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए पटना में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को बुलाया गया। 

PunjabKesari

रैली में शामिल होने के लिए लोग शनिवार देर रात ही पटना पहुंच गए थे। वहीं देर रात हुए कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के गीतों पर लोग झूम उठे। खेसारी यादव ने जब 'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई'... गाया तो राजद समर्थक थिरकने को विवश हो गए। इस दौरान खेसारी ने कहा कि गांधी मैदान में विश्वास रैली नहीं, महोत्सव होने जा रहा है। रैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

प्रमोद प्रेमी यादव और खेसारी लाल यादव के साथ कई महिला कलाकर भी मंच पर मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर मंच मौजदू राजद प्रमुख लालू यादव भी भोजपुरी गानों का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!