रोहतास: घर में काम कर रही महिला को सांप ने बनाया शिकार , इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Nitika, Updated: 06 Jul, 2022 05:59 PM

rohtas snake victimized a woman working in the house

बिहार के रोहतास जिले में घर का काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में घर का काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना नोखा थानाक्षेत्र के बिशनपुरा की है, जहां किरण देवी घर का काम कर रही थी। इस दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर किरण देवी की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। वहीं शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

बता दें कि बरसात के दिनों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं सामने आती है। बारिश होने के कारण विषैले सांप गांव में प्रवेश कर जाते हैं । साथ ही कई घरों में घुसकर मासूम लोगों को डस लेते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!