सारण में दर्दनाक हादसा, 23 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Sep, 2026 05:18 PM

saran youth dies in road accident

पुलिस हाइवा जब्त कर थाने ले आई है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिंतामनपुर गांव निवासी अखिलेन्द्र कुंवर (23) साइकिल से अपने घरेलू पशुओं की दवा खरीद कर सतजोड़ा बाजार से वापस लौट रहा था। 

इसी दौरान पानापुर-लखनपुर-बंगरा घाट पुल मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया है। पुलिस हाइवा जब्त कर थाने ले आई है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!