बिहार में लॉकडाउन के बाद स्थिति में सुधार....7494 नए पॉजिटिव मिले तो 14131 संक्रमित हुए ठीक

Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2021 08:26 AM

situation improves after lockdown in bihar

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 108316 लोगों की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 7494 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 14131 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस अवधि में 967 कोरोना पॉजिटिव पटना में मिले हैं। इसके बावजूद यह राहत की बात है...

पटनाः बिहार में लॉकडाउन के बाद से कोरोना की स्थिति लगातार सुधर रही है। अब संक्रमण की दर घटकर 6.91 प्रतिशत और संक्रमित के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.38 प्रतिशत हो गई है। वहीं पिछले चौबीस घंटे में 7494 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 14131 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 108316 लोगों की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 7494 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 14131 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस अवधि में 967 कोरोना पॉजिटिव पटना में मिले हैं। इसके बावजूद यह राहत की बात है कि काफी दिनों के बाद पटना में एक हजार से कम लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में लॉकडाउन का अच्छा असर हुआ है।

बिहार में संक्रमण की दर अब घटकर 6.91 प्रतिशत और संक्रमित के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.38 प्रतिशत हो गई है जबकि 05 मई को जब लॉकडाउन लगाया गया था उससे पहले 04 मई को संक्रमण की दर 15.57 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 78.38 प्रतिशत थी। उस समय राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या भी एक लाख 13 हजार से अधिक थी जबकि अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 89563 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!