हमने बिहार में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर लगाया अंकुश: नीतीश कुमार

Edited By Nitika, Updated: 26 Oct, 2020 01:22 PM

statement of nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है।

 

मधुबनी/दरभंगा/मुजफ्फरपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मधुबनी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में रविवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले बिहार के कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी और विकास की दर खराब। जब हमने बिहार में सेवा करना शुरू किया तो भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को समाप्त कर दिया और इसका परिणाम सभी को दिख रहा है। पूरे राज्य में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार अपराध की सूची में सभी राज्यों में बिहार 23वें स्थान पर है।

वहीं नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह सबको पता है। लोग शाम को निकल नहीं पाते थे लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में कानून का राज कायम किया है और आज बिना डर और भय के लोग रह रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!