सुशील मोदी का आश्वासन- सभी राशन कार्डधारियों को 5 महीने तक मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2020 12:08 PM

statement of sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ की वजह से वितरण में दिक्कत के बावजूद राज्य के सभी राशन कार्डधारियों को 5 महीने तक मुफ्त अनाज मिलेगा।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ की वजह से वितरण में दिक्कत के बावजूद राज्य के सभी राशन कार्डधारियों को 5 महीने तक मुफ्त अनाज मिलेगा।

सुशील मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी राशन कार्डधारियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना' के तहत अगले 5 महीने तक मुफ्त खाद्यान्न देने की घोषणा के आलोक में सभी के लिए खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में खाद्यान्न वितरण में परेशानी हो रही है लेकिन वे निश्चिंत रहें, प्रति व्यक्ति 25 किलोग्राम खाद्यान्न एवं प्रति परिवार 5 किलोग्राम चना उन्हें अवश्य दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जून में बिहार में कुल राशन कार्डधारियों की संख्या एक करोड़ 68 लाख 31 हजार थी। लेकिन, केवल 1 करोड़ 39 लाख 28 हजार कार्डधारियों ने ही खाद्यान्न का उठाव किया। ऐसे में आशंका है कि खाद्यान्न नहीं लेने वाले 28 लाख 42 हजार कार्डधारी फर्जी, डुप्लीकेट हैं या वे अपने मूल स्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में निवास कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि 23 लाख 38 हजार नए राशनकार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से 96 प्रतिशत का वितरण किया जा चुका है। नए राशन कार्डधारियों को भी मुफ्त खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने पहले ही निर्देश दिया है कि जो लोग किसी कारण से राशनकार्ड बनवाने से वंचित रह गए हैं, वे भी आरटीपीएस काउंटर पर अपना आवेदन देकर राशनकार्ड बनवा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!