डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा- देश के दो-तिहाई युवाओं की आबादी युग परिवर्तन करने वालों की

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Mar, 2024 09:45 AM

statement of vijay kumar sinha

विजय सिन्हा ने सोमवार को देव मंगल सभागार में डॉ. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दो दिवसीय द्वितीय अंतररष्ट्रीय सम्मेलन में ‘बहुआयामी अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका' विषयक परिचर्चा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जिस भारत भूमि पर हम जन्म लिए हैं...

सासाराम: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के दो-तिहाई युवाओं की आबादी युग परिवर्तन करने वालों की है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

विजय सिन्हा ने सोमवार को देव मंगल सभागार में डॉ. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दो दिवसीय द्वितीय अंतररष्ट्रीय सम्मेलन में ‘बहुआयामी अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका' विषयक परिचर्चा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जिस भारत भूमि पर हम जन्म लिए हैं वह विश्व का पहला राष्ट्र है जिसको हम भारत माता के नाम से पुकारते हैं। यही स्पष्ट करता है कि इस धरती पर जन्म लेने वाले की सोच क्या है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलामी की मानसिकता में हम अपनी शक्ति, भक्ति और मुक्ति के मार्ग को भूल गए हैं, इसका परिणाम यह हुआ कि भारत का अभ्युदय जिस विश्व गुरू के रूप में हुआ था वह उससे भटक गया। लेकिन, आज हम 21वीं सदी में 24 वर्ष के यौवन में खड़े हैं और इस युग का वाहक संयोग नहीं हो सकता। यह दो-तिहाई युवाओं की आबादी युग परिवर्तन करने वालों का है जिसका नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। 

सिन्हा ने कहा कि अतीत की जानकारी ज़रूरी है। अतीत के ही आधार पर भविष्य को गढ़ना है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जो वातावरण प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया है उसका नाम है नारी वंदन। इसी आधार पर आगे बढ़ना है, जिससे इस धरती से पूरे विश्व का मार्गदर्शन हो।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!