कटिहार में विदेशी पिस्टल के साथ छात्र गिरफ्तार, शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचा था आरोपी

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Feb, 2021 11:41 AM

student arrested with foreign pistol in katihar

कटिहार जिले के सहायक थाना पुलिस शुक्रवार की रात गश्ती पर थी। इसी दौरान ललियाही इलाके से फायरिंग की सूचना मिली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मेड इन यूएसए पिस्टल के साथ रंगेहाथ धर दबोचा। शुभम कुमार, भागलपुर जिले का रहने...

कटिहारः बिहार में कटिहार जिले की सहायक थाना पुलिस ने विदेशी हथियार के साथ पॉलिटेक्निक के एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

कटिहार (सदर) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने शनिवार को बताया कि जिले के सहायक थाना पुलिस शुक्रवार की रात गश्ती पर थी। इसी दौरान ललियाही इलाके से फायरिंग की सूचना मिली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मेड इन यूएसए पिस्टल के साथ रंगेहाथ धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम कुमार ने शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचने की बात कही और खुद को पॉलिटेक्निक का छात्र बताया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने छात्र के पास से एक चाकू भी बरामद किया हैं। शुभम कुमार, भागलपुर जिले का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!