सुशील मोदी ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर ली शपथ, निर्विरोध हुए थे निर्वाचित

Edited By Nitika, Updated: 13 Dec, 2020 10:18 AM

sushil modi sworn in as members of rajya sabha

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

 

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को संसद के ऊपरी सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुशील मोदी के साथ ही भाजपा के अरुण सिंह और सीमा द्विवेदी को भी शपथ दिलाई। ये दोनों नेता उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नायडू ने इन सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही इनसे सदन में अनुशासन, मर्यादा और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए कहा और इन्हें यह सलाह भी दी कि संसद की कार्यवाही और प्रक्रियाओं से संबंधित प्रकाशनों का अध्ययन करें। कोरोना महामारी के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राज्यसभा के चैम्बर में हुआ। करीब डेढ़ दशक तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की फिर से जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री के लिए चुना। इसके साथ ही, सुशील मोदी को राज्यसभा भेजने का निर्णय हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हुआ, जिसमें सुशील मोदी निर्विरोध चुने गए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!