जिस आईटी का लालू उड़ाते थे मजाक, NDA ने उससे ही की गरीबों की मददः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Dec, 2020 09:42 AM

sushil modi targeted lalu yadav

राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा कि वह सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) का आईटी-वाईटी कहकर मजाक उड़ाते थे लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक...

पटनाः राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा कि वह सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) का आईटी-वाईटी कहकर मजाक उड़ाते थे लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने इससे गरीबों की मदद की।

सुशील मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि लालू यादव आईटी-वाईटी कह कर जिस सूचना तकनीक का मजाक उडाते थे, उसे राजग सरकार ने गरीबों की जिंदगी बचाने में इस्तेमाल किया। वह तो गरीबों के लिए जन-धन खाता खोलने का भी विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लॉकडाउन के समय आईटी का उपयोग कर दो करोड़ 20 लाख गरीब महिलाओं के जन-धन खाते में 1500-1500 रुपए डाले गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने भी इसी माध्यम से बिना बिचौलिए के राशन कार्डधारियों को नकद सहायता पहुंचाई। उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी लॉकडाउन में गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पाई इसलिए चुनाव में जनता ने उनकी पार्टी को झटका दिया।

भाजपा नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में आईटी का उपयोग कर बिहार सरकार ने राज्य से बाहर फंसे 21 लाख गरीबों-मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपए डालने का जो रास्ता अपनाया, उसके लिए बिहार को इस वर्ष का डिजिटल इंडिया पुरस्कार मिलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया के लिए जो अभियान चलाया, उसका महत्व सबसे अधिक कोरोना काल में ही समझा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!