स्कूल में मास्टर जी के सामने रोते हुए बोला बच्चा- "पापा रोज शराब पीते हैं, किताब नहीं खरीद रहे..."

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Nov, 2021 12:04 PM

the child said crying in front of the master

दरअसल, मामला जिले के तिलौथू प्रखंड के मध्य विद्यालय, पतलुका का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक बच्चे से पूछ रहे हैं कि पिछले 5 दिनों से कहे जाने के बाद भी तुमने किताब क्यों नहीं खरीदा? इसके जवाब में बच्चा रोते हुए कहता है कि उसके पिताजी...

रोहतासः बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी तरह से प्रभावी बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल में एक बच्चा रो-रोकर बता रहा है कि उसके पिताजी सारा पैसा शराब में खर्च कर देते हैं और उनकी किताबें नहीं खरीद रहे।

दरअसल, मामला जिले के तिलौथू प्रखंड के मध्य विद्यालय, पतलुका का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक बच्चे से पूछ रहे हैं कि पिछले 5 दिनों से कहे जाने के बाद भी तुमने किताब क्यों नहीं खरीदा? इसके जवाब में बच्चा रोते हुए कहता है कि उसके पिताजी सारा पैसा शराब में खर्च कर देते हैं और उसका किताब नहीं खरीद रहे हैं। बड़ी बात है कि उस वक्त बच्चे के सामने उसके पिता भी मौजूद होते हैं।

PunjabKesari

बच्चा पिता के सामने यह कबूल कर रहा है कि उसके पिता किताब खरीदने की जगह शराब में पैसा खर्च कर रहे हैं। वायरल वीडियो में बच्चे की एक बहन भी दिख रही है, जिसने स्वीकार किया कि सारा पैसा उसके पिताजी शराब में खर्च कर रहे हैं। बच्चे के पिता का नाम मेवालाल बताया जाता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!