Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2024 03:55 PM
#kisan #chausapowerplant #buxarpolice #buxar
बक्सर में ताप बिजली घर के मुख्य गेट पर किसानों का धरना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने गेट से हटने से मना किया तो प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद किसानों ने भी लाठी-डंडे...
बक्सर: बक्सर में ताप बिजली घर के मुख्य गेट पर किसानों का धरना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने गेट से हटने से मना किया तो प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद किसानों ने भी लाठी-डंडे से पुलिस प्रशासन पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों का धरना पांच सौ 20 वें दिन भी जारी है। धरना खत्म करवाने के लिए प्रशासन और किसानों के बीच लगातार वार्ता चल रही थी लेकिन वार्ता के दौरान दोनों पक्ष में झड़प हो गई। इस दौरान एक प्राइवेट बोलेरो को भी जलाकर खाक कर दिया गया।