Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Mar, 2024 04:27 PM
देश में लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियम लागू हो गया हैं। वहीं, सीएए (CAA) लागू होने पर पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक नितिन नवीन (Nitin Naveen) का बड़ा बयान सामने आया है। नितिन नवीन ने कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है न...
पटनाः देश में लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियम लागू हो गया हैं। वहीं, सीएए (CAA) लागू होने पर पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक नितिन नवीन (Nitin Naveen) का बड़ा बयान सामने आया है। नितिन नवीन ने कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है न कि नागरिकता छीनने का है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह कानून दूसरे देशों के अल्पसंख्यक हिंदू, जैन, बुद्धिस्ट और क्रिश्चियन की मदद करेगा भारत में नागरिकता देने के लिए। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी नागरिक को इस कानून से कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। इधर, सीएए (CAA) लागू होने पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह स्वागत योग्य कदम है। भारत में आए शरणार्थी जो काफी प्रताड़ित थे। अब उनको नागरिकता मिल जाएगी तो उनको शांति मिलेगी।
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सीएए को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था।