स्नान करने के दौरान पानी से भरे खड्ड में डूबे तीन बच्चे, एक बच्चे की मौत, एक लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2024 02:23 PM

three children drowned in a ditch filled with water while bathing

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महेश्वना मजार पर साफ सफाई के बाद कुछ बच्चे पानी से भरे खड्ड में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों से दो बच्चों को पानी से भरे खड्ड से...

लखीसराय: बिहार में लखीसराय जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी से भरे खड्ड में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई तथा एक अन्य लापता हो गया। लापता बच्चे की तलाश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महेश्वना मजार पर साफ सफाई के बाद कुछ बच्चे पानी से भरे खड्ड में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों से दो बच्चों को पानी से भरे खड्ड से बाहर निकाला। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। पानी में डूबे एक अन्य बच्चा गौरव कुमार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!