पूर्णियाः कार्य में लापरवाही बतरने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Nov, 2020 10:39 AM

three policemen suspended including the station in charge

बिहार के पूर्णिया जिले में कर्तव्य में लापरवाही बतरने के आरोप में डगरुआ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में कर्तव्य में लापरवाही बतरने के आरोप में डगरुआ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने डगरुआ थानाध्यक्ष मनीष कुमार झा को भारी मात्रा में अवैध शराब की ससमय सूचना नहीं देने, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं छापेमारी नहीं करने तथा ससमय प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मुफस्सिल थाने के सहायक अवर निरक्षक अमरेश कुमार एवं पैंथर मोबाइल के सिपाही रणवीर कुमार को शराबबंदी सफलतापूर्वक लागू नहीं कराने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!