सीतामढ़ीः ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, चौकीदार समेत 2 की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jul, 2020 03:35 PM

two killed including a janitor in a vehicle collision in sitamarhi

बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मानिक चौक गांव निवासी सुरेंद्र झा, वीर कुमार महतो, बिनोद साहनी एवं चौकीदार मोहम्मद मोकिम अपने निजी काम से मुजफ्फरपुर से अपने घर मानिक चौक जा रहे थे। तभी कोआही चौक पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।

इस घटना में चौकीदार मोहम्मद मोकिम एवं बिनोद साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र झा एवं वीर कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!