भागलपुर में बच्चा समेत दो लोगों की डूबकर मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Aug, 2020 04:49 PM

two people drowned in bhagalpur including child

बिहार के भागलपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्चा समेत दो लोगों की डूबकर मौत हो गई।

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्चा समेत दो लोगों की डूबकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बगड़ी गांव निवासी गाढ़ो यादव के पुत्र सुमित कुमार (08) के रूप में हुई है। वहीं जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोबा गांव के निकट बाढ़ के पानी में डूबकर लखन मंडल (62) की मौत हो गई।

मृतक बुधवार की रात मवेशी लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाढ़ के पानी के डूब जाने से उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाल गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!