सारण में आपसी विवाद के चलते मामा ने की भांजे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Sep, 2020 06:53 PM

uncle killed nephew due to mutual dispute in saran

बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में अपने भांजे की हत्या कर दी।

छपराः बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में अपने भांजे की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के पकहा गांव निवासी मोची का काम करने वाले राजू राम ने आपसी विवाद को लेकर भिटठी गांव निवासी अपने भांजे बहारण राम के गर्दन पर चमड़ा काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि घायल को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू राम को गिरफतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!