Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2024 05:57 PM
#girirajsingh #kattarpanthi #begusarai
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार का विरोध करना कट्टरपंथी मानसिकता का प्रतीक है। गिरिराज सिंह ने कहा कि...
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार का विरोध करना कट्टरपंथी मानसिकता का प्रतीक है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। इसका किसी धर्म से कोई लेना देना नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि दुनिया में मुस्लिम देशों में भी योग दिवस मनाया जाता है। वहीं बंगाल में महिलाओं के साथ टीएमसी नेताओं द्वारा यौन शोषण के सवाल पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में एक खास समुदाय को खुली छूट दी गई है और महिलाओं का उत्पीड़न पश्चिम बंगाल में हो रहा है। गिरिराज ने कहा कि महिला के नाम पर ममता बनर्जी कलंक है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।