Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2024 06:30 PM
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें जो सिखाया गया वे वही बोलते हैं, उन्हें यही सिखाया गया है कि 'परिवार पहले'।
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें जो सिखाया गया वे वही बोलते हैं, उन्हें यही सिखाया गया है कि 'परिवार पहले'।
विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिखाया गया 'देश पहले' इसलिए वे पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं....चाहे राहुल गांधी हो, तेजस्वी यादव हो या अखिलेश यादव हो ये सब सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाले जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले लोग हैं।
बता दें कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 'पीएम नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव एक भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं। ये राजनीतिक जोकर भी रहे हैं। वह बिहार के सम्मान को गिराते हैं। वह कहीं न कहीं बिहारियों को लज्जित करने का काम करते हैं।"