नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना हो रही साकार: भाजपा

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2024 10:12 AM

vision of self reliant india is coming true under leadership of modi bjp

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता नालंदा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्मअदायगी नहीं है बल्कि जनाकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि...

नालंदा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार हो रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता नालंदा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्मअदायगी नहीं है बल्कि जनाकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि जनता की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों में राजग की सरकार उन जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

मेहता ने कहा कि भाजपा देश भर के सभी लोकसभा क्षेत्र में वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देगी। इस अभियान के दौरान नमो ऐप से सुझाव देने की प्रक्रिया बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं, उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी उत्साहित है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!