Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 May, 2022 03:15 PM
पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि शुक्रवार को यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बच्चे दीवार के पास ही खेल रहे थे तभी पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी और उसके नीचे वहां खेल रहे बच्चे आ गये जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी...
चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टोंटो प्रखंड के बड़ा़ झींकपानी गांव में शुक्रवार दोपहर एक पुरानी दीवार गिर जाने से वहां खेल रहे दो बच्चों की उसके नीचे दबकर मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इसक जानकारी दी।
पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि शुक्रवार को यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बच्चे दीवार के पास ही खेल रहे थे तभी पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी और उसके नीचे वहां खेल रहे बच्चे आ गये जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जबकि मृत बच्चों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।