Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Aug, 2021 10:57 AM
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से दुर्गा सिंह (45), उनकी पुत्री पुष्पा कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सिंह की पत्नी सहोदरा देवी (40), बच्चे भारती कुमारी (8), पुनिता कुमारी (5) और दो माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल...
गुमलाः झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना अंतर्गत जकजोर गांव में रविवार शाम को लगभग साढ़े चार बजे हुए वज्रपात में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से दुर्गा सिंह (45), उनकी पुत्री पुष्पा कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सिंह की पत्नी सहोदरा देवी (40), बच्चे भारती कुमारी (8), पुनिता कुमारी (5) और दो माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंह की पत्नी और तीनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना उस समय घटी जब ये लोग खेत में घास काट रहे थे।
घायलों को रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक विकास आनंद लागुरी ने कहा कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।