Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Nov, 2020 12:29 PM
झारखंड में खूंटी जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
खूंटीः झारखंड में खूंटी जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ नक्सली मुरहू के जरटोंग जंगल से लेवी वसूलने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर मुरहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जरटोंग जंगल भेजा गया। विशेष टीम ने जंगल से पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि इन नक्सलियों के पास से एक बाइक, संगठन से जुड़ा पर्चा, रसीद एवं चार मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान लोर सिंह सुरीन, लंबरा ओड़ेया एवं विनोद सोय के रूप की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है।