झारखंड में मिले कोरोना के 3480 नए मरीज, 28 और लोगों ने तोड़ा दम

Edited By Nitika, Updated: 16 Apr, 2021 01:00 PM

3840 new patients of corona found in jharkhand

झारखंड में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। राज्य में गुरुवार को 3480 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

 

रांचीः झारखंड में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। राज्य में गुरुवार को 3480 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, राज्य में कोरोना से 28 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 5, देवघर से एक, धनबाद से 9, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 4, गिरिडीह से 2, गोड्डा से एक, जामताड़ा से एक, कोडरमा से 2, रामगढ़ से एक, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है जबकि राज्य में कोरोना से 1325 मरीज ठीक हुए हैं। 

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1393,बोकारो से 194, चतरा से 25, देवघर से 156, धनबाद से 136, दुमका से 39, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 492, गढ़वा से 41, गिरिडीह से 14, गोड्डा से 57, गुमला से 94, हजारीबाग से 104, जामताड़ा से 33, खूंटी से 73, कोडरमा से 145, लातेहार से 56 लोहरदगा से 37, पाकुड़ से 19, पलामू से 52, रामगढ़ से 96, साहेबगंज से 53, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 71 और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 60 मरीज मिले है।  

बता दें कि राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 151272 हो गया हैं। इनमें 20651 सक्रिय केस हैं। जबकि 129301 मरीज अब तक ठीक हुए हैं जबकि राज्य में 1320 मरीजों की अब तक मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!