पेट्रोल पंपकर्मी से 9.61 लाख की लूट के मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Feb, 2021 05:19 PM

4 criminals arrested for robbery of 9 61 lakh from petrol pump worker

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो गयी है। गिरफ्तार अपराधियों में जसीडीह के कुरेवा गिधनी निवासी उदय झा सहित गिधनी निवासी दिव्यांसु...

 

देवघरः झारखंड में देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को पेट्रोल पंप कर्मी 9.61 लाख रुपए की लूट के मामले में जिला पुलिस ने 48 घंटे के अंदर घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो गयी है। गिरफ्तार अपराधियों में जसीडीह के कुरेवा गिधनी निवासी उदय झा सहित गिधनी निवासी दिव्यांसु कुमार सिंह उर्फ पन्ना, जमुई जिले के सिकंदरा निवासी सौरभ कुमार सिंह उर्फ फुचका उर्फ सूर्यसेन सिंह और बांका जिले के चानन थाना क्षेत्र निवासी राजेश यादव शामिल है।

सिन्हा ने बताया कि तीन अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर के गिधनी से जबकि कांड के सरगना की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के रानीगंज से की गई। अपराधियों के पास से पंप कर्मी से लूटे हुए पैसे में सात लाख 86 हजार 500 रुपए बरामद कर लिया गया है, जबकि कांड के बाद अपराधियों द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल कार भी जब्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास 22 फरवरी को बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से 9.61 लाख रुपए लूट लिए थे। अपराधियों ने पंप कर्मी को गोली मारकर घायल किया था और पंप कर्मी का बाइक लेकर फरार हो गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!