झारखंड में मिले कोरोना के 4365 पॉजिटिव केस, 7531 मरीज ठीक हुए, 103 लोगों ने गंवाई जान

Edited By Nitika, Updated: 12 May, 2021 11:29 AM

4365 new patients of corona found in jharkhand

झारखंड में मंगलवार को 4365 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 7531 मरीज ठीक हुए है जबकि 103 मरीज की कोरोना से मौत हो गई।

 

रांचीः झारखंड में मंगलवार को 4365 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 7531 मरीज ठीक हुए है जबकि 103 मरीज की कोरोना से मौत हो गई।

स्वास्थ विभाग के अनुसार, रांची से 583, बोकारो से 294, चतरा से 45, देवघर से 133, धनबाद से 184, दुमका से 37, पूर्वी सिंहभूम से 530, गढ़वा से 69, गिरिडीह से 133, गोड्डा से 66, गुमला से181, हजारीबाग से 392, जामताड़ा से 83, खूंटी से 122, कोडरमा से 121, लातेहार से 87, लोहरदगा से 118, पाकुड़ से 235, पलामू से 384, रामगढ़ से 172, साहेबगंज से 31, सरायकेला से59, सिमडेगा से 79 और पश्चिमी सिंहभूम से 227 नए कोरोना मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 103 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 36, बोकारो से 8, देवघर से दो, धनबाद से 10, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 14, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3, हजारीबाग से दो, जामताड़ा से एक, खूंटी से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से एक, लोहरदगा से 4, पलामू से 4, रामगढ़ से 4, सरायकेला से 3, सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम से 3 मरीज शामिल है।

वही, राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 296895 हो गया हैं। इनमें 54533 सक्रिय केस हैं जबकि 238277 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4085 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!