हजारीबाग में लगी भीषण आगः 6 साल की बच्ची की जलकर मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से झुलसे

Edited By Nitika, Updated: 28 Nov, 2023 12:26 PM

6 year old girl burnt to death

झारखंड के हजारीबाग शहर में भीषण आग लगने से 6 साल की एक लड़की की जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग शहर में भीषण आग लगने से 6 साल की एक लड़की की जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मालवीय मार्ग पर एक व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई, जहां लोगों ने सोमवार की शाम को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मिट्टी के दीए जलाए थे। हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि आग बाजार क्षेत्र में एक निजी आवास में लगी और यह तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई। उन्होंने बताया कि पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

वहीं चौथे ने बताया कि आग की चपेट में आने से अन्नू नाम की छह साल की बच्ची की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!