Edited By Khushi, Updated: 24 Jul, 2024 06:20 PM

झारखंड के पलामू सेंट्रल जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कैदी की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पलामू: झारखंड के पलामू सेंट्रल जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कैदी की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक 85 वर्षीय मृतक कैदी रामदेव कुछ दिनों से बीमार था। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक कैदी हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के सिरोई कला के निवासी था। कुछ दिनों पहले ही रामदेव को गढ़वा से पलामू सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था। कैदी रामदेव की मौत के बाद जेल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।
बता दें कि पलामू सेंट्रल जेल में फिलहाल 1100 के करीब सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदी बंद है। कुछ दिनों पहले भी पलामू सेंट्रल जेल में बीमारी से एक कैदी की मौत हुई थी।