CM हेमंत के निर्देश के बाद महिला श्रमिकों को रैन बसेरा में रखने की कवायद शुरू

Edited By Diksha kanojia, Updated: 31 Dec, 2020 01:00 PM

after cm instruction exercise to keep women workers in night shelter started

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद काम की तलाश में राजधानी आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद काम की तलाश में राजधानी आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, सोरेन को उपायुक्त रांची ने बुधवार को बताया कि रांची नगर निगम को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुए, आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया है। इन महिला श्रमिकों के लिए नजदीक के रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, आमजनों को भी रैन बसेरा की उपलब्धता से अवगत कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि आसपास के गांव से रांची काम करने आने वाली महिला श्रमिक रात में फुटपाथ पर सोने को विवश हैं। ये अपने साथ झोले में कपड़ा लेकर आतीं हैं ताकि काम न मिले तो रात फुटपाथ पर गुजार कर अगले दिन काम की तलाश कर सके। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने रांची के उपायुक्त को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!