आजसू-भाजपा ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को छोड़ा पीछे, 5,838 मतों से आगे

Edited By Khushi, Updated: 02 Mar, 2023 12:04 PM

ajsu bjp leaves behind jmm congress alliance ahead by 5 838 votes

झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की पहले दौर की गणना के बाद ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 5,838 मतों से आगे हैं।

रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की पहले दौर की गणना के बाद ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 5,838 मतों से आगे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आजसू, झामुमो से आगे
उपचुनाव के लिए आजसू पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। अधिकारी ने कहा कि पहले दौर में आजसू पार्टी को 12,910 वोट मिले हैं, जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को 7,072 मत हासिल हुए हैं। रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सह निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

झामुमो और आजसू में मुकाबला
हुसैन ने कहा, ‘‘मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों और मतगणना निरीक्षकों सहित 120 कर्मियों द्वारा 40 पटल पर मतों की गिनती की जा रही है और यह 11 दौर में पूरी होगी।'' रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। उपचुनाव में 14 निर्दलीयों सहित 18 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और आजसू पार्टी के बीच माना जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!