आंदोलनकारी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पर AJSU अध्यक्ष सुदेश महतों ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Aug, 2021 01:34 PM

ajsu president paid tribute on birth anniversary of shaheed shaktinath mahato

महतो ने कहा कि आजसू पार्टी क्रांति दूत शक्तिनाथ महतो द्वारा जलायी गयी क्रांति की मशाल की लौ कभी धीमी नहीं पड़ने देगी। कहा कि झारखण्ड निर्माण में उनके नेतृत्व और योगदान के लिये सभी झारखंडवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य...

 

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शोषण, अत्याचार व अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनेवाले शहीद शक्तिनाथ महतो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

महतो ने कहा कि आजसू पार्टी क्रांति दूत शक्तिनाथ महतो द्वारा जलायी गयी क्रांति की मशाल की लौ कभी धीमी नहीं पड़ने देगी। कहा कि झारखण्ड निर्माण में उनके नेतृत्व और योगदान के लिये सभी झारखंडवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आजसू छात्र संघ, रामगढ जिला के सभी नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मुलाकात की। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज का नेतृत्व करना होगा। युवा झारखंड एवं देश के भविष्य हैं और यह वक़्त युवाओं को आगे आकर समाज का नेतृत्व करने का है। केंद्रीय अध्यक्ष ने लातेहार, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला के 41 प्रखण्ड के नवनियुक्त प्रखण्ड पदाधिकारियों को दिलायी शपथ दिलाई और संवाद किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी का लक्ष्य है कि पार्टी का विचार झारखंड के हर घर तक पहुंचे। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याएं एवं उनकी आवाज़ राज्य का नीति-निर्णय लेने वाले लोगों तक पहुंचे। आजसू पार्टी अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसे लेकर जल्द ही प्रशिक्षण टीम का गठन किया जाएगा।

प्रशिक्षण टीम में आजसू पार्टी के अनुभवी नेता एवं बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झारखंड की राजनीति का बोध कराना तथा झारखंड के वर्तमान एवं भविष्य पर चिंतन करना है।मंगलवार को पलामू और धनबाद जिले के नवनियुक्त प्रखण्ड पदाधिकारियों को केंद्रीय अध्यक्ष शपथ दिलाएंगे। ज्ञात हो कि आजसू पार्टी जिलावार शपथ सह संवाद समारोह का आयोजन कर रही है और अबतक 16 जिला के 174 प्रखण्ड के प्रखण्ड पदाधिकारियों के साथ सुदेश कुमार महतो ने सीधा संवाद किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!