Edited By Khushi, Updated: 25 Apr, 2024 10:35 AM
कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के पारिवारिक संपत्ति वितरण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस को घेरते नजर आ रही है।
रांची: कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के पारिवारिक संपत्ति वितरण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस को घेरते नजर आ रही है।
वहीं रांची सांसद संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है उनके पास कोई मुद्दा नहीं। इसलिए वह अब परिवार के संपत्ति पर भी नजर लगा रहे हैं। सांसद संजय सेठ ने कहा कि जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
संजय सेठ ने कहा कि 55 सालों में कांग्रेस ने सिर्फ देश को खोखला करने का काम किया है। जनता इस बार चुनाव में जवाब देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार फिर मोदी की गारंटी 400 के पार के नारों के साथ भारी मतों से एनडीए जीत हासिल करेगी।