अमित शाह से मिले AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो, झारखंड विधानसभा चुनाव  एकजुट होकर  लड़ने की तैयारी

Edited By Nitika, Updated: 27 Aug, 2024 10:41 AM

ajsu supremo sudesh mahato met amit shah

झारखंड विधानसभा के चुनावों को कुछ ही समय शेष बचा है। इसी क्रम में सुदेश महतो ने सोमवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद झारखंड की आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने  घोषणा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक दल झारखंड विधानसभा चुनाव...

रांचीः झारखंड विधानसभा के चुनावों को कुछ ही समय शेष बचा है। इसी क्रम में सुदेश महतो ने सोमवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद झारखंड की आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने  घोषणा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक दल झारखंड विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके लड़ेगा।

PunjabKesari


आजसू व भाजपा एकजुट होकर लड़ेंगे विस चुनाव
आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज नई दिल्ली में गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। राजग सरकार झारखंड के लिए जरूरी है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।’’

गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन नहीं हुआ था। दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। आजसू ने 50 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए थे। गठबंधन में टूट का नुकसान भाजपा और आजसू दोनों ही दलों को उठाना पड़ा था। चुनाव के बाद भाजपा और आजसू साथ-साथ हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ और दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!