Edited By Nitika, Updated: 11 Dec, 2020 05:58 PM
झारखंड में अभी भी लोग अंधविश्वास के चक्कर में फंसे हुए है। अंधविश्वास के चलते लोग एक दूसरे की जान तक ले रहे हैं। इसका एक ताजा उदाहरण लोहरदगा जिले में देखने को मिला है।
लोहरदगाः झारखंड में अभी भी लोग अंधविश्वास के चक्कर में फंसे हुए है। अंधविश्वास के चलते लोग एक दूसरे की जान तक ले रहे हैं। इसका एक ताजा उदाहरण लोहरदगा जिले में देखने को मिला है। वहां पर ‘डायन' बताकर एक दंपति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
लोहरदगा जिले के उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड में गुरुवार की देर रात ‘डायन' बताकर एक दंपति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के पुतरार गांव में रामसेवक भगत एवं उसकी पत्नी की लाठियों से कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।
वहीं सूत्रों ने बताया कि घोर उग्रवाद प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी है।