विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा MLA रणधीर सिंह को मार्शलों के जरिए विधानसभा से किया बाहर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Sep, 2020 05:32 PM

assembly speaker exits bjp mla from the assembly through marshals

झारखंड में कानून व्यवस्था संबंधी कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह को मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने मार्शलों के जरिए विधानसभा से बाहर करवा दिया।

रांचीः झारखंड में कानून व्यवस्था संबंधी कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह को मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने मार्शलों के जरिए विधानसभा से बाहर करवा दिया।

विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को प्रश्नकाल प्रारंभ होते ही मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर कुमार बाउड़ी ने उच्च न्यायालय द्वारा राज्य की नियोजन नीति को रद्द किए जाने से लोगों पर छाए बेरोजगारी के संकट के विषय पर और राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सदन में पेश अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग की लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने इस पर अपनी सहमति नहीं दी। जिसके बाद सदन में इन मामलों को लेकर भारी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच भाजपा विधायक तथा पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कार्यस्थगन पर चर्चा कराए जाने पर जोर दिया। इस पर विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा, ‘‘सदन ऐसे नहीं चलेगा।'' इसके जवाब में भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा, ‘‘ऐसे ही चलेगा।''

भाजपा विधायक के अपने इस बयान के दोहराने पर भड़के विधानसभाध्यक्ष ने कहा, ‘‘सदन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। विधानसभाध्यक्ष ने आसन के सामने पहुंचे रणधीर सिंह को मार्शलों को तत्काल आदेश देकर सदन से बाहर करवा दिया। विधानसभाध्यक्ष की इस कार्रवाई पर सदन से बाहर रणधीर सिंह ने कहा, ‘‘क्या सरकार का विरोध करना गुंडागर्दी है?'' बाद में हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी और प्रश्नकाल नहीं चल सका।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!