लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप

Edited By Khushi, Updated: 20 Apr, 2024 12:27 PM

big blow to congress before lok sabha elections this leader

चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Ranchi: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जानबूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।

बताया जा रहा है कि विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से ललन चौबे नाराज चल रहे हैं। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। वहीं, पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ बीते शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!