Edited By Khushi, Updated: 02 May, 2024 05:45 PM
झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑफिशियल अकाउंट को सस्पेंड किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रतिक्रिया दी है।
रांची: झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑफिशियल अकाउंट को सस्पेंड किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रतिक्रिया दी है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मोहब्बत की तथाकथित दुकान से सिर्फ नफरत का सामान बिकता है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट में देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का एक डीप फेक वीडियो डालकर देश में जातीय उन्माद और नफरत फैलाने की कोशिश की साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष को नोटिस भेजा।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि परंतु हठधर्मिता और बेशर्मी देखिए कि उसके पास भी इस वीडियो को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति स्पष्ट है। कांग्रेस अपनी निश्चित हार को देखकर डीप फेक वीडियो का सहारा ले रही है।