दुमका में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा सांसद ​ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Aug, 2021 02:03 PM

bjp mp wrote a letter to hemant soren to make better health

भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित पत्र में उल्लेख करते हुए कहा है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थापित अनेक चिकित्सकों के अनुबंध की अवधि अगस्त 2021 में समाप्त होने वाली है।

दुमकाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर उप राजधानी दुमका में स्वास्थ्य व्यवस्था में अविलंब सुधार करने की मांग की है।

भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित पत्र में उल्लेख करते हुए कहा है कि जानकारी प्राप्त हुई है कि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थापित अनेक चिकित्सकों के अनुबंध की अवधि अगस्त 2021 में समाप्त होने वाली है।

साथ ही अनेक चिकित्सकों का स्थानांतरण हो जाने के कारण फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई विभाग चिकित्सकविहीन हो गए हैं। इस अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों का घोर अभाव रहा है जिससे जिले और आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोरेन ने आगे कहा कि दुमका झारखंड की उपराजधानी है और मुख्यमंत्री की कर्मभूमि भी रही है। ऐसे में इस दिशा में मुख्यमंत्री त्वरित कारवाई करें ताकि यहां के लोगों को मूलभूत बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!