बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पहुंची बलियापुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी का किया जोरदार स्वागत

Edited By Harman, Updated: 25 Sep, 2024 08:51 AM

bjp s parivartan yatra reached baliapur

भाजपा का परिवर्तन यात्रा मंगलवार को निरसा होते हुए सिंदरी विधानसभा के बलियापुर पहुंची। परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और कोडरमा के पूर्व सांसद प्रभारी रबिंद्र रॉय इसके साथ ही झारखंड नेता प्रतिपक्ष...

बलियापुर: भाजपा का परिवर्तन यात्रा मंगलवार को निरसा होते हुए सिंदरी विधानसभा के बलियापुर पहुंची। परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और कोडरमा के पूर्व सांसद प्रभारी रबिंद्र रॉय इसके साथ ही झारखंड नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

बताते चले की भाजपा द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा सभी जिलों एवं सभी प्रखंडों में की जा रही है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी धनबाद के बलियापुर स्थित हाई स्कूल मैदान पहुंचे। कार्यक्रम के बाद यात्रा बलियापुर से बिरसा ब्रिज तक रोड शो किया। 

वही नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों जगह भ्रष्टाचारियों की सरकार हैं। दोनों ही राज्य में इंडी गठबंधन वाली यह सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!