कांग्रेस के पूर्व सांसद ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 31 Oct, 2020 01:05 PM

center treating step with jharkhand former congress mp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने केन्द्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र झारखंड के हिस्से का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और विकास की राशि कटौती कर राज्य के विकास में रोड़े...

दुमकाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने केन्द्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र झारखंड के हिस्से का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और विकास की राशि कटौती कर राज्य के विकास में रोड़े अटका रहा है।

जानकारी के अनुसार, सहाय ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कोराना काल में झारखंड को सहयोग करने के बदले कोयला, जीएसटी की राशि आवंटित करने के बदले विकास मद की राशि में कटौती कर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केन्द्र सरकार के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार कोरोना काल में भी सीमित संसाधनों में बेहतर कार्य किया हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने पूरे धैर्य के साथ प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की मुकम्मल व्यवस्था की। पेट भरने के लिए राशन एवं खाने का इंतजाम किया। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा विरासत में राज्य का खजाना खाली मिला है। रघुवर दास की सरकार खजाना चट कर गई थी। सहाय ने कहा कि झारखंड उप चुनाव के सााथ ही बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सुपड़ा साफ होने जा रहा है। यह संकेत है कि देश का मूड बदल रहा है। दुमका और बेरमो सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि अब जुमलों पर कोई भरोसा करने वाला नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!