Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Dec, 2020 03:16 PM
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने सोमवार को हिरणी जलप्रपात का भ्रमण किया। मुख्य न्यायाधीश रंजन ने सोमवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में स्थित हिरणी जलप्रपात का भ्रमण किया।
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने सोमवार को हिरणी जलप्रपात का भ्रमण किया। मुख्य न्यायाधीश रंजन ने सोमवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में स्थित हिरणी जलप्रपात का भ्रमण किया।
इस क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने वहां उपस्थित पर्यटन विभाग के पर्यटक मित्र से वार्ता करते हुए जलप्रपात के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जलप्रपात के प्रबंधन समिति का साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सराहना किया।
इससे पूर्व जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, व्यवहार न्यायालय के रजिस्ट्रार, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चक्रधरपुर) ने मुख्य न्यायाधीश को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।