मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल प्रखंड का किया दौरा, आम जनता से की मुलाकात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Nov, 2021 12:17 PM

chief minister hemant soren visited chandil block

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने ननिहाल धधकीडीह गए, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। हम सपरिवार अपने मामा घर आए हैं। सोहराई का उत्सव है। खुशी का वातावरण है। यहां...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री आम लोगों से मिले। सबसे पहले मुख्यमंत्री चांडिल स्थित नवनिर्मित निरीक्षण भवन पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।

PunjabKesari

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने ननिहाल धधकीडीह गए, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। हम सपरिवार अपने मामा घर आए हैं। सोहराई का उत्सव है। खुशी का वातावरण है। यहां आकर अपने बचपन को याद करने का मौका मिला। यह सुखद अनुभव है।

PunjabKesari

सामाजिक गठजोड़ और पारिवारिक मजबूतीकरण का। उन्होंने कहा कि यहां की समस्याओं की जानकारी है। समीक्षा के उपरांत इस पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर दुमका विधायक बसंत सोरेन, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!