झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा ‘INDIA' गठबंधन, CM चंपई का दावा

Edited By Nitika, Updated: 29 Apr, 2024 08:11 AM

claim of champai soren

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

 

जमशेदपुरः झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर ‘इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य के कोल्हान क्षेत्र में जो हुआ वह लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड में दोहराया जाएगा। झामुमो और इसके गठबंधन सहयोगियों ने 2019 में कोल्हान क्षेत्र की सभी 14 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, "2019 के लोकसभा चुनाव में हम पिछड़ गए थे, लेकिन कोल्हान क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ सभी 14 विधानसभा सीट जीतकर अपनी स्थिति फिर से हासिल करने में कामयाब रहे।"

वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने शिक्षा और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि लोगों को केवल "जुमले" देने का काम किया। सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!