Sushil Modi Demise... पटना के दीघा घाट पर हुआ सुशील मोदी का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Edited By Nitika, Updated: 14 May, 2024 06:26 PM

former deputy chief minister of bihar sushil modi passes away

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पटना के दीघा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया गया।

 

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पटना के दीघा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट के स्टेट हेंगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां भाजपा, जदयू और कांग्रेस के नेताओं ने स्वर्गीय सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आवास ले जाया गया। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पैदा हो गई है। मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गले के कैंसर के असाध्य रोग से जूझ रहे थे।

पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना हवाईअड्डे लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। बाद में बिहार विधानसभा और इसके बाद भाजपा राज्य मुख्यालय ले जाया गया, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार शाम को पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर हुआ, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।''

सुशील मोदी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना सच्चा दोस्त खो दिया। 

Untitled-1 45.jpg

  • बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति शांति


Image
 

  • हमारे परम मित्र, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि- बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी


Image
Live Updates:-

  • पटना पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, शाम को दीघा घाट श्मशान में होगा अंतिम संस्कार

  • भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी के निधन पर तेजस्वी-तेजप्रताप ने जताया शोक

  • भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक

  • डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सुशील मोदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सुशील मोदी के निधन पर व्यक्त की संवेदना

  • भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सुशील मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया

  • सुशील मोदी के सबसे पुराने मित्रों में से एक भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे दिवंगत नेता को याद कर भावुक हो गए

  • भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल मंडल ने सुशील मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया

Sushil Modi suffering from cancer says he will not be campaign in Lok Sabha  elections - सुशील मोदी को कैंसर निकला, दिल्ली एम्स से जांच के बाद पटना  लौटे, लोकसभा चुनाव में

बता दें कि सुशील मोदी ने गत तीन अप्रैल को एक्स पर अपनी पोस्ट में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने लिखा था, 'पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित'

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!