Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में चौथे चरण की 5 सीटों पर मतदान संपन्न, जानिए कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

Edited By Ramanjot, Updated: 13 May, 2024 07:07 PM

voting completed on 5 seats of fourth phase in bihar

Lok Sabha Elections Fourth Phase: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की सभी पांच सीट मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कब्जा है वहीं तीन सीट मुंगेर, बेगूसराय और दरंभगा सीट पर इंडिया गठबंधन...

Lok Sabha Elections Fourth Phase: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच सीटों मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ। मुंगेर लोकसभा सीट पर कुछ जगहों पर 4:00 बजे तक ही मतदान हुए। इन पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 56.85% मतदान हुआ है। मतदान के दौरान वोटर्स में काफी उत्साह देखने को मिला। चौथे चरण की पांच सीटों पर दो केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल 55 उम्मीदवार की किस्मत EVM में कैद हो गई हैं, जिनमें 51 पुरुष और चार महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। 

1.50 लाख नए मतदाताओं ने डाला वोट 
बिहार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर. श्रीनिवास ने चुनाव समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ जगहों पर ईवीएम को लेकर शिकायत आई थी, जिसका निष्पादन तुरंत कर दिया गया। चौथे चरण में कुल पांच लोकसभा सीट पर मतदान हुए, जिसके लिए 9447 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 95 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस बार 1.50 लाख नए मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया।




LIVE UPDATES: 

  • चौथे चरण की पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 56.85% मतदान हुआ है। 
चौथे चरण की 5 सीटों पर 6 बजे तक का वोट प्रतिशत
1. मुंगेर 55.00%
2. बेगूसराय 58.40%
3. समस्तीपुर (सु)  58.10%
4. दरभंगा 56.63%
5. उजियारपुर 56.00 %
  • कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में डाला वोट 
    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मतदान करने आज बेगूसराय पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव जैसी चुनौती नहीं है। इस बार महागठबंधन एकजुट है। 
     
  • चौथे चरण की पांच सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 54.14% मतदान हुआ है। 
चौथे चरण की 5 सीटों पर 5 बजे तक का वोट प्रतिशत
1. मुंगेर 51.44%
2. बेगूसराय 54.08%
3. समस्तीपुर (सु)  56.36%
4. दरभंगा 54.28%
5. उजियारपुर 54.93%

 

  • "बिहार में हम सभी 40 सीटें जीतेंगे- नित्यानंद राय
    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "बिहार में हम सभी 40 सीटें जीतेंगे। उजियारपुर में हमें 4 लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे। मैं उजियारपुर के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जरूर वोट डालें..."
     
  • चौथे चरण की पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे तक कुल 45.23% मतदान हुआ है। 

 

 चौथे चरण की 5 सीटों पर 3 बजे तक का वोट प्रतिशत
1. मुंगेर 43.55%
2. बेगूसराय 42.57%
3. समस्तीपुर (सु)  47.24%
4. दरभंगा 47.61%
5. उजियारपुर 46.00%

 

  • डिप्टी CM विजय सिन्हा ने डाला वोट 
    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद विजय सिन्हा ने कहा, "लखीसराय पूरे देश में सबसे बेहतर जगह है। इस क्षेत्र में हमेसा 50,000 के अंतर से जीत होती है और इस बार भी परिवारवाद की नहीं राष्ट्रवाद की जीत होगी... जातीय जहर फैलाने वाले लोगों का ये अंतिम चुनाव होगा..."

PunjabKesari
 

  • चौथे चरण की पांच सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 34.44% मतदान हुआ है। 
         चौथे चरण की 5 सीटों पर 1 बजे तक का वोट प्रतिशत
1. मुंगेर 35.09%
2. बेगूसराय 33.02%
3. समस्तीपुर (सु)  36.28%
4. दरभंगा 33.13%
5. उजियारपुर 34.90%
  • PM मोदी के बिहार दौरे पर बोलीं रोहिणी आचार्य
    RJD नेता व सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने PM मोदी के बिहार दौरे पर कहा, "...भाजपा के लोग 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' की बात करते हैं लेकिन इन्होंने एक भी बेटी को टिकट नहीं दिया है।"

  • रोसड़ा विधायक बीरेंद्र ने किया मतदान 
    रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार ने  प्राथमिक विद्यालय किशनपुर के बूथ केंद्र संख्या 52 में प्रथम मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों ने मतदान करने की अपील की। 

  • बेगूसराय में बुजुर्ग मतदाता की मौत 
    तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी पंचायत 2 में मतदान केंद्र संख्या 137 पर मतदान करने के बाद एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई। दरअसल, योगेंद्र यादव नाम के मतदाता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। 

  • पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से मीसा भारती नामांकन करने पहुंची 
    पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से मीसा भारती अपने माता और पिता पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी साथ नामांकन करने पहुंचीं। इस दौरान तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे
     
  • चौथे चरण की पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक कुल 22.54% मतदान हुआ है। 
           चौथे चरण की 5 सीटों पर 11 बजे तक का वोट प्रतिशत
1. मुंगेर 22.85%
2. बेगूसराय 20.93%
3. समस्तीपुर (सु)  23.69%
4. दरभंगा 22.73%
5. उजियारपुर 22.79%
  • मतदाताओं में काफी उत्साह 
    बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के बखरी विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 228 और 230 में मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में मतदान केंद्र पर महिला और पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने कतारबद्व होकर लाइन में लगे हुए हैं।
    PunjabKesari
     
  • उजियारपुर: बिहार सरकार में मंत्री व JDU नेता विजय चौधरी ने मतदान किया
    PunjabKesari
     
  • दरभंगा के बूथ संख्या 231 पर ईवीएम में खराब 
    दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के कुशोथर गांव उच्च  विद्यालय स्थित बूथ संख्या 231 पर ईवीएम में खराबी आ गई है। इस कारण मतदान कार्य रूक गया है। जिला प्रशासन ईवीएम को दुरुस्त करने में लगा हुआ। 
     
  • चौथे चरण की पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 10.18% मतदान हुआ है। 
             चौथे चरण की 5 सीटों पर 9 बजे तक का वोट प्रतिशत
1. मुंगेर 10.26.%
2. बेगूसराय 8.85%
3. समस्तीपुर (सु)  11.11%
4. दरभंगा 11.61%
5. उजियारपुर 9.31%
  • रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर में अपने गांव में बूथ संख्या 64 पर वोट डाला।
    बिहार के पूर्व सीएम भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर में अपने गांव में बूथ संख्या 64 पर वोट डाला। उन्होंने सुबह सात बजे से पहले लाइन में लगकर सर्व प्रथम मतदान किया। बता दें कि वे समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी हैं। 
     
  • मुंगेर: बूथ संख्या 210 के पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की हार्ट अटैक से मौत।
    परिजनों में मचा कोहराम। मुंगेर लोकसभा चुनाव को लेकर  बूथ संख्या 210 मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर में लगी थी ड्यूटी। अब दूसरे अधिकारी को किया गया नियुक्त। 
     
  • दरभंगा में बूथ संख्या 120 पर ईवीएम खराब। ईवीएम खराब होने से मतदान
     
  • केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह मतदान करने पहुंचे। 
    गिरिराज सिंह ने कहा, "मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें, यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें सब हिस्सा लें... बेगुसराय सहित पटना की 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी..." 
     
  • केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने वोट डालने से पहले पूजा की। 
    इस दौरान उन्होंने कहा, "PM मोदी ने पूरे देश और दुनिया में विश्वसनीयता कायम किया हुआ है.... पीएम नरेंद्र मोदी आज लोगों को एक आशा की किरण दिख रहे हैं इसलिए सभी देशवासी अपना वोट दें और नरेंद्र मोदी के नाम पर देश को सशक्त करें।" 

PunjabKesari

कैटेगरी के हिसाब से वोटरों की संख्या- 
इस चरण के चुनाव में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) वोटरों की संख्या 92 हजार 313, पचासी वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 83 हजार 92, एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 2814, सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 848 और ओवरसीज वोटर की संख्या एक हैं। वहीं 193 थर्ड जेंडर हैं। इस चरण में एक लाख 51 हजार 482 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 21 लाख 42 हजार 246 है। 

PunjabKesari

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की सभी पांच सीट मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कब्जा है वहीं तीन सीट मुंगेर, बेगूसराय और दरंभगा सीट पर इंडिया गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजग के सांसदों को चुनौती देंगे। 

जानें- कहां किसके बीच मुकाबला? 

मुंगेर लोकसभा सीट 
मुंगेर सीट से राजग के घटक दल में शामिल जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राजद ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महतो को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। 
PunjabKesari

बेगूसराय लोकसभा सीट 
बेगूसराय सीट पर राजग के घटक भाजपा के फायरब्रांड नेता केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीतने की फिराक में है, वहीं इंडिया गठबंधन के घटक वामदल ने बछवाड़ा विधानसभा के तीन बार के विधायक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) प्रत्याशी अवधेश राय को भाजपा के गिरिराज सिंह के विरुद्ध उन्हें सियासी रणभूमि में उतारा है। राय पहली बार लोकसभा के रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
PunjabKesari

दरभंगा लोकसभा सीट 
दरभंगा सीट पर भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजद ने दरभंगा ग्रामीण के विधायक और पूर्व मंत्री ललित यादव को भाजपा के गोपालजी ठाकुर के विरुद्ध सियासी अखाड़ा में उतारा है। ललित पहली बार लोकसभा के रण में उतरे हैं।PunjabKesari

उजियारपुर लोकसभा सीट
उजियारपुर सीट से केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जहां हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं, वहीं राजद ने आलोक कुमार मेहता को उम्मीदवार बनाया है। राजद के मेहता उजियारपुर सीट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में उजियारपुर से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। 
PunjabKesari

समस्तीपुर लोकसभा सीट 
समस्तीपुर (सु) सीट पर राजग और इंडिया गठबंधन के नवोदित प्रत्याशी की टक्कर देखने को मिलेगी। बिहार सरकार में ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनावी रणभूमि में उतरी हैं वहीं नीतीश कुमार की सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री पूर्व सांसद महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।   

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!