Edited By Nitika, Updated: 29 Nov, 2022 04:50 PM
झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित अडाणी के बिजली संयंत्र में श्रमिकों और पुलिसकर्मियों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए।
गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित अडाणी के बिजली संयंत्र में श्रमिकों और पुलिसकर्मियों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी आनंद मोहन सिंह ने कहा कि बिजली संयंत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद श्रमिकों ने काम के दौरान इकट्ठा होकर झड़प किया। माहौल को शांत करने के लिए एएसआई और दो जवानों संयंत्र में पहुंचे लेकिन उन्हें श्रमिकों के पथराव का सामना करना पड़ा, जिसमें एएसआई शाहदेव कुमार, एक गार्ड सहित कुछ अन्य लोग घायल हुए।
वहीं स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए पुलिस ने हवा में कुछ राउंड गोलियां भी दागी। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।