स्कूली छात्रा की पिटाई के वायरल वीडियो पर CM हेमंत सोरेन ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 May, 2022 10:24 AM

cm gave instructions for action on viral video of schoolgirl beating

पुलिस ने बताया कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रविवार को पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पाकुड़...

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर की घटना बताकर एक स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने बताया कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रविवार को पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है, जिसके आलोक में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने घटना की छानबीन की। उन्होंने लोगों को वीडियो दिखाकर पीड़िता एवं पीटने वाले युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

इस संबन्ध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि बीते कुछ दिनों से एक युवक द्वारा आदिवासी छात्रा की कथित पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री को टैग करते हुए इसे महेशपुर थाना क्षेत्र की घटना बता कर कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट किया कि उक्त छात्रा महेशपुर के हाथीमारा स्थित संत स्टानलियुस उच्च विद्यालय में पढ़ती है, जबकि आरोपी युवक रोलाग्राम गांव का रहने वाला है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!