कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी को रांची से बनाया उम्मीदवार

Edited By Khushi, Updated: 22 Apr, 2024 04:00 PM

congress made yashaswini daughter of former

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी को रांची सीट से चुनावी मुकाबले में उतारने की बीते रविवार को घोषणा की।

रांची: कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी उर्फ गौरी को रांची सीट से चुनावी मुकाबले में उतारने की बीते रविवार को घोषणा की। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने यशस्विनी सहाय को रांची सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि गोड्डा में, विधायक दीपिका पांडे सिंह के स्थान पर प्रदीप यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।

पहली बार चुनावी मैदान में उतरने पर गौरी कहती हैं कि मुझे पहली बार टिकट मिला इसके लिए पार्टी को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें कई मुश्किलें भी आएंगी, लेकिन मेरा जो विजन है उस विजन पर मैं अस्पष्टता से काम करने का प्रयास करूंगी। वो कहती हैं कि रांची झारखंड की राजधानी है, लेकिन यह राजधानी की तरह झलकता नहीं है। इस वजह से हमारी पहली प्राथमिकता रांची को राजधानी के रूप में डेवलप करने की होगी। उन्होंने कहा कि रांची के युवा हो महिला या आदिवासी जिनकी भी जो भी परेशानी है उसे प्रमुखता से देखते हुए उस पर काम करने का प्रयास होगा।

दरअसल, कांग्रेस ने 16 अप्रैल को गोड्डा, चतरा और धनबाद से क्रमशः दीपिका पांडे सिंह, कृष्णा नंद त्रिपाठी और अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। पार्टी ने 27 मार्च को क्रमशः खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीन उम्मीदवारों- कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत और जयप्रकाश भाई पटेल के नामों की भी घोषणा की थी। गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे से होगा। पार्टी ने बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से प्रत्याशी बनाया है। धनबाद में, भाजपा ने मौजूदा सांसद पशुपति नाथ सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है। वह 2009 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!